Death of 5,000 Chickens: बिलासपुर में बर्ड फ्लू का बड़ा अलर्ट,कोनी के सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार मुर्गियों की मौत, मचा हड़कंप
प्रशासन की लापरवाही या कुदरती कहर? 18 मार्च से शुरू हुआ मौत का सिलसिला..

बिलासपुर से इस वक्त की एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। (Death of 5,000 Chickens) कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन परिसर में बीते कुछ दिनों के भीतर 5 हजार से ज्यादा मुर्गा-मुर्गियों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है। मुर्गियों के अचानक दम तोड़ने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और शुरुआती लक्षणों को देखते हुए ‘बर्ड फ्लू’ की आशंका जताई जा रही है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पूरे पोल्ट्री फार्म को सील कर दिया है और आसपास के 5 किलोमीटर के क्षेत्र को अति संवेदनशील घोषित कर दिया गया है। हालांकि, मौत की असली वजह क्या है, इसकी पुष्टि भोपाल लैब से आने वाली रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी……
18 मार्च से शुरू हुआ मौत का सिलसिला. (Death of 5,000 Chickens)
“बिलासपुर के इस सरकारी पोल्ट्री फार्म में मौत का तांडव 18 मार्च से ही शुरू हो गया था, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इसकी जानकारी समय रहते उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचाई गई। शुरुआत में जिम्मेदार इसे सामान्य बीमारी मानकर टालते रहे, लेकिन जैसे-जैसे हर बीतते दिन के साथ लाशों का अंबार बढ़ता गया, विभाग के हाथ-पांव फूलने लगे।
अब जब मामला पूरी तरह से हाथ से बाहर निकल चुका है, तब जाकर फार्म को सील किया गया है और सुरक्षा के कड़े घेरे तैयार किए गए हैं। रायपुर से पहुंची विशेषज्ञों की टीम ने युद्ध स्तर पर जांच शुरू कर दी है। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच में ‘बर्ड फ्लू’ की पुष्टि होती है, तो प्रोटोकॉल के तहत क्षेत्र के सभी पालतू पक्षियों को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके…..





