Action: ‘पुलिस’ लिखी स्कॉर्पियो में घूम रहे थे बाउंसर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई…..

बाउंसरों ने स्कॉर्पियो पर लिखवाया 'पुलिस', एसएसपी के निर्देश पर गाड़ी जब्त, केस दर्ज करने की तैयारी......

​बिलासपुर में सोशल मीडिया पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, (Action) जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में दिख रही इस लग्जरी गाड़ी पर बड़े अक्षरों में ‘पुलिस’ लिखा हुआ है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि गाड़ी के अंदर कोई पुलिसकर्मी नहीं बल्कि बाउंसर बैठे नजर आ रहे हैं। इस फर्जीवाड़े और रसूख दिखाने की कोशिश को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और अब इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है……

एसएसपी के निर्देश पर गाड़ी जब्त, केस दर्ज करने की तैयारी (Action)

​वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन की नंबर प्लेट के ऊपर बड़े अक्षरों में ‘पुलिस’ लिखा गया है। अमूमन इस तरह की नेमप्लेट का इस्तेमाल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के लिए किया जाता है, लेकिन इस गाड़ी में वर्दीधारी पुलिसवालों की जगह बाउंसरों की मौजूदगी ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पुलिस के नाम और पहचान का इस तरह सरेआम दुरुपयोग करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आम जनता में भ्रम फैलाने की एक सोची-समझी कोशिश भी है। जैसे ही यह वीडियो एसएसपी रजनेश सिंह के संज्ञान में आया, उन्होंने मामले को चुनौती के रूप में लिया और पुलिस टीम को तुरंत संदिग्ध वाहन को जब्त करने का आदेश दिया…..

एसएसपी रजनेश सिंह ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि जब्त की गई स्कॉर्पियो कोई आधिकारिक पुलिस वाहन नहीं है, बल्कि निजी तौर पर इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने अब वाहन मालिक की पहचान कर ली है और गाड़ी में सवार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने सख्त चेतावनी जारी की है कि कोई भी आम नागरिक अपने निजी वाहनों पर ‘पुलिस’, ‘प्रशासन’ या किसी भी शासकीय पद का बोर्ड या स्टिकर नहीं लगा सकता। बिलासपुर पुलिस अब शहर के अन्य वाहनों की भी जांच कर रही है ताकि रसूख और फर्जी पहचान के दम पर कानून का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसी जा सके……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई