बिहार के छपरा में ऑर्केस्ट्रा के दौरान गिरा छज्जा, 100 से ज्यादा घायल.. महावीरी जुलूस में जुटी थी भीड़ 

सारण: बिहार के छपरा में छज्जा गिरने के कारण 100 लोग घायल हुए हैं. महावीरी जुलूस पर ऑर्केस्ट्रा के दौरान दौरान मंगलवार की देर रात ये हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि जिले के इसुआपुर मेले में ऑर्केस्टा बुलाया गया था. हजारों की भीड़ जुटी थी. इसी दौरान एक घर का छज्जा गिर गया, जिससे 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिस वजह से मौके पर अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि छज्जे पर खड़े होकर ये तमाम लोग ऑर्केस्टा देख रहे थे.

ऑर्केस्ट्रा के दौरान गिरा छज्जा: बताया जाता है कि छत पर चढ़े सैकड़ों लोग अचानक नीचे आ गए, जिस वजह से छत पर चढ़े कई लोग घायल हो गए. इन सभी का इलाज इसुआपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में चल रहा है, जबकि कई सारे लोगों का इलाज निजी क्लीनिक में हो रहा है. गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भीमहावीर मेला झंडा जुलूस निकाला जा रहा था. इसमें भी कई आर्केस्ट्रा ग्रुप भाग ले रहे थे.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button