Missing Person Case: छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने से आक्रोश, घेरे में विश्वविद्यालय प्रबंधन और स्थानीय पुलिस
पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

बिलासपुर के डॉ. सी. वी. रमन यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित कुमार के (Missing Person Case) 6 मार्च 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले ने अब एक गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है, जिसके विरोध में भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। लापता छात्र का अब तक सुराग न लग पाना न केवल पुलिस की कार्यक्षमता पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि परिजनों और छात्र समुदाय के बीच असुरक्षा और भारी आक्रोश की भावना पैदा कर रहा है।
घेरे में विश्वविद्यालय प्रबंधन और स्थानीय पुलिस (Missing Person Case)
घटना के पीछे पूर्व में हुए छात्रों के आपसी विवाद की कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं, जिससे यह मामला साधारण गुमशुदगी के बजाय एक गहरी आपराधिक साजिश की ओर इशारा कर रहा है। संस्था ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट रूप से स्थानीय पुलिस की अब तक की कार्रवाई को निराशाजनक बताया है और मांग की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल ‘विशेष जांच दल’ (SIT) का गठन किया जाए।
इसके साथ ही, विश्वविद्यालय परिसर के सीसीटीवी फुटेज और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को खंगालते हुए संदिग्धों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि न्याय में विलंब न हो। संगठन ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही रोहित का पता नहीं लगाया गया और दोषियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए बाध्य होंगे……





