Arson: कचरे के ढेर में लगी आग, दो वाहन जलकर खाक

लापरवाही बनी हादसे की वजह, नगर निगम पर उठे सवाल

गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। (Arson) ऐसा ही एक मामला दैहानपारा स्थित मेघदूत नगर में देखने को मिला, जहां कचरे के बड़े ढेर में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कॉलोनी में लंबे समय से कचरे का जमाव बना हुआ था, जिससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी दो चार पहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

Arson

नगर निगम पर उठे सवाल (Arson)

आग इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने के कारण कचरे का ढेर जमा रहता है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने इस घटना के लिए नगर निगम प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है और जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई