सुप्रीम कोर्ट से मुकेश मल्होत्रा को राहत: विधायकी बरकरार, हाईकोर्ट का फैसला रद्द

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा को बड़ी राहत देते हुए उनकी विधायकी बरकरार रखी है। शीर्ष अदालत ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें उनके चुनाव को रद्द कर दिया गया था।

अब इस फैसले के बाद मुकेश मल्होत्रा मध्य प्रदेश के विजयपुर से विधायक बने रहेंगे।

दरअसल, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने पहले उनका चुनाव निरस्त कर दिया था। अदालत ने माना था कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपने आपराधिक मामलों से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं दी, जो एक गंभीर त्रुटि है।

यह याचिका रामनिवास रावत ने दायर की थी, जो उपचुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में रावत को ही विजयपुर सीट से निर्वाचित विधायक घोषित कर दिया था।

हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए मुकेश मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। अब शीर्ष अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया कि वे अपना विधायक पद बनाए रखेंगे।

इस निर्णय के बाद विजयपुर सीट को लेकर बनी राजनीतिक स्थिति भी स्पष्ट हो गई है और फिलहाल मुकेश मल्होत्रा की विधायकी सुरक्षित रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई