No petrol available: बिलासपुर में बिना नंबर प्लेट वाहनों पर सख्ती,अब पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा ईंधन

अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, एएसपी ट्रैफिक ने पंप संचालकों को दिए कड़े निर्देश....

​बिलासपुर शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए (No petrol available) पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है, जिसके तहत अब बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में जिले के समस्त पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि नियमानुसार नंबर प्लेट न होने पर किसी भी वाहन चालक को ईंधन की सुविधा न दी जाए

एएसपी ट्रैफिक ने पंप संचालकों को दिए कड़े निर्देश…. (No petrol available)

पुलिस का तर्क है कि अक्सर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का उपयोग संगीन अपराधों में किया जाता है, जिससे पहचान छिपाना आसान हो जाता है और अपराधियों को पकड़ने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। इस नई व्यवस्था से न केवल यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि संदिग्ध वाहनों की आवाजाही पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा।

आदेश में यह भी साफ किया गया है कि यदि कोई संचालक इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने या कंट्रोल रूम को दी जाएगी और सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगवाएं और जिम्मेदार नागरिक की तरह नियमों का पालन सुनिश्चित करें…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई