मार्च अंत में भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय, अवकाश के दिनों में भी होगा काम

रायपुर। रायपुर में पंजीयन विभाग ने राजस्व संग्रह बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। अब मार्च महीने के अंत में आने वाले शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे।

पंजीयन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में अधिक से अधिक पंजीयन कार्य पूरे करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इन तारीखों को खुलेंगे कार्यालय

  • 22 मार्च – चौथा रविवार
  • 28 मार्च – अंतिम शनिवार
  • 29 मार्च – अंतिम रविवार
  • 31 मार्च – महावीर जयंती

इन दिनों में भी दस्तावेजों का पंजीयन कार्य सामान्य रूप से जारी रहेगा।

बैंकिंग सेवाएं भी रहेंगी चालू

विभाग ने निर्देश दिए हैं कि 31 मार्च तक बैंकिंग लेनदेन भी सुचारू रूप से चलते रहें, ताकि राजस्व प्रक्रिया प्रभावित न हो।

इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंजीयकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह फैसला उन लोगों के लिए राहत भरा है जो वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले रजिस्ट्री और अन्य पंजीयन कार्य पूरा करना चाहते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई