कृषि मंत्री रामविचार नेताम का मंच से चुटीला बयान, बोले– कलेक्टर के आने से विधायक की सीट खतरे में

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मंच से चुटीली टिप्पणी कर सबका ध्यान खींच लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का जिक्र करते हुए बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल का नाम लिया।

इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “कलेक्टर संजय अग्रवाल के आने से तो विधायक अमर अग्रवाल की सीट खतरे में पड़ गई है।” मंत्री के इस बयान के बाद मंच पर बैठे नेता और अधिकारी कुछ क्षण के लिए एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे, जबकि सभा में मौजूद लोगों के बीच हल्की मुस्कान भी देखने को मिली।

कार्यक्रम में पशुपालकों का सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

दिसंबर की घटना से जोड़कर देखी जा रही टिप्पणी

मंत्री रामविचार नेताम के इस बयान को कुछ लोग पिछले साल दिसंबर में हुई उस घटना से जोड़कर भी देख रहे हैं, जब आरक्षित कुर्सी को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने सार्वजनिक मंच से कलेक्टर के प्रति नाराजगी जाहिर की थी।

हालांकि मंत्री ने यह टिप्पणी पूरी तरह मजाकिया अंदाज में कही, लेकिन उनके इस तंज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया और यह चर्चा का विषय बन गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई