मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई उड़ानों पर असर, कई फ्लाइट रद्द और शेड्यूल में बदलाव

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। संयुक्त अरब अमीरात, खासकर दुबई जाने वाली कई उड़ानों में बदलाव और रद्द होने की स्थिति सामने आई है। इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव की जानकारी दी है।

एयरलाइंस के अनुसार मिडिल ईस्ट में बदलते हालात के कारण दुबई में फ्लाइट ऑपरेशन्स पर अतिरिक्त पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके चलते कई उड़ानों का समय बदला गया है, जबकि कुछ उड़ानों को रद्द भी करना पड़ा है। यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने की अपील की गई है।

एयर इंडिया ने यूएई हवाई अड्डा प्राधिकरण के निर्देशों का पालन करते हुए 15 मार्च को अपनी कई निर्धारित उड़ानों में कटौती की है। दिल्ली और दुबई के बीच अब केवल एक ही वापसी उड़ान संचालित की जा रही है, जबकि दुबई के लिए निर्धारित पांच उड़ानों में से चार को रद्द कर दिया गया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी दिल्ली-दुबई रूट पर केवल एक ही वापसी उड़ान संचालित करने का फैसला किया है। एयरलाइन ने दुबई के लिए तय छह उड़ानों में से पांच को रद्द कर दिया है।

इसके अलावा अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की रविवार की सभी पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हालांकि एयरलाइन शारजाह से अपने परिचालन को जारी रखने की योजना पर काम कर रही है। यहां से दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ानें निर्धारित की गई हैं।

एयरलाइंस का कहना है कि मिडिल ईस्ट की स्थिति के अनुसार उड़ानों के शेड्यूल में आगे भी बदलाव हो सकता है, इसलिए यात्रियों को नियमित रूप से फ्लाइट अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई