पीएम मोदी पर विवादित पोस्ट के मामले में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें उत्तर प्रदेश के कौशांबी से हिरासत में लिया गया, जहां वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि विनोद तिवारी ने 3 फरवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री के खिलाफ एक विवादित पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट को लेकर दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है और इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया है। पार्टी का आरोप है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को आधार बनाकर किसी नेता को दूसरे राज्य से गिरफ्तार करना तानाशाही का उदाहरण है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार वैचारिक लड़ाई को पुलिस के जरिए लड़ने की कोशिश कर रही है।

विनोद तिवारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता हैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संयुक्त महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। कांग्रेस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी आगामी चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास है। फिलहाल दिल्ली पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर गई है, जहां उनसे आगे पूछताछ की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई