Body found in pond: चकरभाठा थाना के सामने तालाब में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
दुर्ग निवासी होटल कर्मी राजू वर्मा के रूप में हुई मृतक की पहचान

चकरभाठा थाना के ठीक सामने स्थित तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। (Body found in pond) घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान राजू वर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दुर्ग जिले के नेवसा का निवासी था और वर्तमान में चकरभाठा क्षेत्र के ही एक स्थानीय होटल में कार्यरत था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजू को घटना से एक दिन पहले दोपहर के समय तालाब के आसपास देखा गया था।
नशे की हालत में डूबने की आशंका (Body found in pond)
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अक्सर अत्यधिक शराब के सेवन का आदी था और नशे की हालत में घर पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। आशंका जताई जा रही है कि संभवतः शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण वह तालाब में गिर गया होगा, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची चकरभाठा पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच मे जुट गई हैँ…..





