Theft: सिरगिट्टी के गणेश नगर में मॉर्निंग वॉक पर गए बुजुर्ग के घर धावा, 2 लाख के जेवरात और नकदी पार

​बिलासपुर के थाना सिरगिट्टी अंतर्गत गणेश नगर (वार्ड 46) में (Theft) गुरुवार सुबह चोरी की एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है, जहाँ शातिर चोरों ने एक बुजुर्ग के मॉर्निंग वॉक पर जाने का फायदा उठाकर करीब दो लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित डीबीएस प्रसाद रोज की तरह सुबह सैर पर निकले थे और घर की चाबी सुरक्षा के लिहाज से अपनी कार की डिक्की में रख दी थी, ताकि घर आने वाली कामवाली महिला वहां से चाबी लेकर सफाई कर सके। हालांकि, जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य गेट और दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए।

चोरों ने ताले की चाबी ढूंढकर अलमारी से साफ किया हाथ, वार्ड 46 में शातिर चोरी से सनसनी (Theft)

घर के भीतर का नजारा और भी डरावना था; चोरों ने न केवल कमरे में प्रवेश किया, बल्कि गद्दे के नीचे छिपाई गई अलमारी की चाबी भी ढूंढ निकाली और इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अलमारी से लगभग 80 हजार रुपये नकद और भगवान की दो बेशकीमती सोने की अंगूठियां समेत कुल दो लाख रुपये का सामान गायब पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुँची और बारीकी से मुआयना किया।

शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि चोर घर की आंतरिक व्यवस्था और चाबी रखने की जगह से पूरी तरह वाकिफ थे, जिससे किसी परिचित या रेकी करने वाले गिरोह पर शक की सुई घूम रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई