Theft case revealed: आर्य समाज धर्मशाला में चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 4 पकड़े गए….

तांबे के बर्तन, पूजा सामग्री और घरेलू सामान चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

सरकंडा क्षेत्र स्थित आर्य समाज धर्मशाला में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने (Theft case revealed) एक आरोपी और उसके तीन नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला के स्टोर रूम का ताला तोड़कर तांबे के बर्तन, प्लेट, ग्लास, चम्मच, लोटा, पूजा सामग्री, साउंड बॉक्स, कपड़े और सफाई का सामान सहित करीब 40 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था।

चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार (Theft case revealed)

शिकायत मिलने के बाद जांच के दौरान संदेह के आधार पर निखिल साहू (19 वर्ष) निवासी डीएलएस कॉलेज अटल आवास, अशोक नगर सरकंडा, जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया तांबे का बर्तन, पूजा सामग्री, कपड़े और साउंड बॉक्स सहित करीब 40 हजार रुपये का सामान बरामद कर लिया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है…….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई