जन आकांक्षाओं को पूरा करना बजट का मुख्य लक्ष्य, हेल्थ सेक्टर की मजबूती पर जोर: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने बजट के बाद आयोजित ‘सबका साथ, सबका विकास–जन आकांक्षाओं की पूर्ति’ विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि हालिया बजट का मूल उद्देश्य देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल और संस्कृति जैसे मूलभूत क्षेत्रों के माध्यम से देश की प्रगति को गति दी जा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश का स्वास्थ्य ढांचा काफी मजबूत हुआ है। आयुष्मान भारत योजना और आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केयर इकॉनमी का महत्व तेजी से बढ़ेगा और वरिष्ठ नागरिकों की संख्या बढ़ने के साथ केयरगिवर्स की मांग भी बढ़ेगी।

उन्होंने सुझाव दिया कि देश में नए प्रशिक्षण मॉडल विकसित किए जाने चाहिए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों में बेहतर मानव संसाधन तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि भारत आज प्रिवेंटिव और समग्र स्वास्थ्य व्यवस्था के विजन पर काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि देश के कई जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूती मिली है। साथ ही योग और आयुर्वेद को भी वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है, जिससे भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को वास्तविक अर्थव्यवस्था से जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन, डिजिटल इकॉनमी और डिजाइन आधारित मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है, ताकि युवा नई तकनीकों के अनुरूप कौशल हासिल कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि खेलो इंडिया जैसी पहलों ने देश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी है और खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए देशभर में कई कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के अनुसार इन प्रयासों से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और देश की विकास यात्रा को गति मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई