Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

भाजपा नेता के खेत में मिली अफीम की खेती पर बुलडोजर कार्रवाई, विधायक बोले– खेती कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई

दुर्ग जिले के समोदा और झेनझरी गांव के बीच स्थित फार्महाउस में अफीम की अवैध खेती उजागर होने के बाद प्रशासन ने इसे नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़े क्षेत्र में फैली इस खेती को खत्म करने के लिए पहले पुलिस जवानों को लगाया गया, लेकिन काम में ज्यादा समय लगने के कारण बाद में बुलडोजर की मदद से पौधों को उखाड़ा गया। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।

मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने कहा कि इस खेती की शुरुआत कांग्रेस सरकार के समय हुई थी। उनका कहना है कि गांव में करीब चार साल से अफीम की खेती होने की बात सामने आ रही है, जबकि भाजपा सरकार को बने अभी दो साल ही हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा के लिए भी वे तैयार हैं।

विधायक ने यह भी कहा कि अगर पौधों की ऊंचाई करीब तीन फीट तक पहुंच चुकी है, तो यह स्पष्ट है कि खेती लंबे समय से चल रही थी। ऐसे में पूर्व सरकार की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इस मामले में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान फार्महाउस से करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधे जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार खेत से करीब 14 लाख 30 हजार पौधे मिले, जिनका कुल वजन लगभग 62 हजार किलोग्राम बताया गया है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार, उसके सहयोगी विकास बिश्नोई और फार्महाउस के मुंशी मनीष ठाकुर को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य आरोपियों आंचला राम और श्रवण बिश्नोई की तलाश में टीम राजस्थान भेजी गई है।

अफीम की खेती का खुलासा होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा गांव पहुंचे थे। उन्होंने खेत का निरीक्षण कर राज्य सरकार पर प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

पुलिस को इस खेत में अफीम की खेती की जानकारी फरवरी में मिली थी। इसके बाद मार्च में खेत पर छापेमारी कर इलाके को कब्जे में लिया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पौधों को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की गई। बड़े क्षेत्र में खेती होने के कारण इसे पूरी तरह खत्म करने में समय लग रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई