T20 World Cup 2026: भारत ने रचा इतिहास, लगातार दो बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम

भारत। टीम इंडिया ने T20 World Cup 2026 का खिताब जीतकर सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं उठाई, बल्कि टूर्नामेंट के कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रन से हराकर भारत तीसरी बार T20 World Cup का चैंपियन बना और इतिहास के कई नए अध्याय लिख दिए।
लगातार दो बार T20 World Cup जीतने वाली पहली टीम
T20 World Cup के इतिहास में इससे पहले कोई भी डिफेंडिंग चैंपियन अपना खिताब बरकरार नहीं रख पाया था। लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने यह कारनामा कर दिखाया। भारत अब लगातार दो बार T20 World Cup जीतने वाला पहला देश बन गया है।
मेजबान बनकर खिताब जीतने वाली पहली टीम
भारत ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया।T20 World Cup के इतिहास में इससे पहले कोई भी मेजबान टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। लेकिन भारत ने अपने ही देश में खेलते हुए यह बाधा भी तोड़ दी और पहली बार होस्ट टीम बनकर चैंपियन बनी।
T20 World Cup कप में पहली बार न्यूजीलैंड को हराया
T20 World Cup में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले कभी जीत नहीं मिली थी। इससे पहले 2007, 2016 और 2021 में दोनों टीमों की भिड़ंत में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी। लेकिन 2026 के फाइनल में जीत के साथ भारत ने यह सिलसिला भी खत्म कर दिया।
न्यूजीलैंड का खिताब का इंतजार जारी
न्यूजीलैंड ने अपने दो बड़े आईसीसी खिताब — 2000 चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 टेस्ट चैंपियनशिप — भारत को हराकर ही जीते थे। मगर इस बार भारत ने T20 World Cup फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह इतिहास दोहराने नहीं दिया।
इसके साथ ही न्यूजीलैंड दूसरी बार के T20 World Cup फाइनल में पहुंचकर भी ट्रॉफी जीतने से चूक गया, जबकि भारत ने अपनी बादशाहत और मजबूत कर ली।





