Murder: बिलासपुर में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप,नशेड़ी पति ने पत्नी का सिर पटककर की बेरहमी से हत्या….

नेहरू नगर में मकान खाली करने की बात पर बढ़ा झगड़ा;

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत नेहरू नगर इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, (Murder) जहाँ एक पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर MIG-33 निवासी 37 वर्षीय पुष्पलता यादव और उसके पति युवराज यादव के बीच उस वक्त विवाद शुरू हुआ जब मकान मालकिन घर खाली कराने की बात कहने पहुंची थी। इसी दौरान नशे की हालत में धुत्त आरोपी युवराज ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने हिंसक होकर पुष्पलता के साथ मारपीट शुरू कर दी।

वारदात के बाद आरोपी पति फरार, पुलिस तलाश में जुटी (Murder)

आरोपी पति उसे घसीटते हुए घर के भीतर ले गया और बाथरूम के पास उसका सिर जोर से दीवार या फर्श पर पटक दिया, जिससे महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव व चोट की गंभीरता के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवराज मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई