Press conference: भाजपा नेता के 10 एकड़ फार्म हाउस में अफीम की खेती पर भड़की कांग्रेस,

सत्ता के संरक्षण का आरोप लगा मांगा गृहमंत्री का इस्तीफा

​”छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज एक ऐसा खुलासा हुआ है (Press conference) जिसने सत्ता के गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा के कद्दावर नेता विनायक ताम्रकार के फार्म हाउस पर 10 एकड़ में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ हुआ है। यह महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि सत्ता के संरक्षण में चल रहा नशे का एक बड़ा ‘सिंडिकेट’ नजर आ रहा है। कांग्रेस का सीधा आरोप है कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के करीबी नेता अब राज्य को नशे की गर्त में धकेलने का व्यापार कर रहे हैं। मुंद्रा पोर्ट से होते हुए नशा अब भाजपा नेताओं के खेतों तक पहुँच गया है। आखिर इस काले कारोबार का असली ‘सत्ताधीश’ कौन है?

मुंद्रा पोर्ट से विनायक के खेत तक फैला ड्रग्स का रसूखदार जाल

दुर्ग जिले के समोदा गांव में जो अफीम की खेती पकड़ी गई है, वह किसी आम अपराधी की नहीं बल्कि भाजपा के स्थापित नेता विनायक ताम्रकार की है। विनायक कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं, बल्कि भाजपा किसान मोर्चा का पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में ‘राईस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प’ का प्रदेश संयोजक है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री रामविचार नेताम के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर उसके रसूख की कहानी खुद बयां कर रही हैं….

कमल की जगह अब अफीम उगा रहे भाजपाई; (Press conference)

विपक्ष का आरोप है कि बिना सरकार और पुलिस की मिलीभगत के, 10 एकड़ में खुलेआम अफीम उगाना नामुमकिन है। भाजपा के राज में जुआ, सट्टा और शराब की तस्करी तो पहले ही बढ़ चुकी थी, लेकिन अब भाजपाई ‘अफीम की खेती’ में भी आत्मनिर्भर बन रहे हैं। पिछले 13 महीनों में नारकोटिक्स के 2,599 मामले दर्ज होना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश का इंटेलिजेंस फेल हो चुका है और प्रशासन केवल लीपापोती में जुटा है….

उड़ता छत्तीसगढ़’ का गुनहगार कौन? भाजपा नेता के 10 एकड़ के फार्म हाउस में लहलहा रही अफीम की खेती… (Press conference)

कांग्रेस का ​आरोप है कि छत्तीसगढ़ अब नशे के मामले में पंजाब और गुजरात को भी पीछे छोड़ चुका है। शहरों के आउटर एरिया में खुले कैफे युवाओं को नशा परोसने के अघोषित केंद्र बन चुके हैं। चौंकाने वाला दावा यह है कि गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से आने वाला अफगानी और पाकिस्तानी नशा अब छत्तीसगढ़ के गली-मोहल्लों और नाबालिग बच्चों तक पहुँच चुका है। 10 से 17 साल के लाखों बच्चे सूखे नशे की गिरफ्त में हैं, लेकिन अडानी के पोर्ट पर कार्यवाही करने का साहस भाजपा सरकार में नहीं है……

​ड्रग पेडलरों पर कार्यवाही के नाम पर केवल ‘टेरर फंडिंग’ और वसूली का खेल चल रहा है। नव्या मलिक और फर्जी आईबी अधिकारी जैसे गंभीर मामलों में भी सरकार ने विधानसभा में सच छुपाया है। कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरी घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री इस्तीफा दें। सवाल बड़ा है—क्या ‘अमृतकाल’ के नाम पर छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी को अफीम और ड्रग्स की महामारी में झोंका जा रहा है? आखिर वो कौन सा ‘सत्ताधीश’ है जो विनायक जैसे नेताओं के पीछे खड़ा होकर इस जहर की खेती करवा रहा है..????

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई