पार्ट-टाइम जॉब और क्यूआर कोड स्कैम से 641 करोड़ की ठगी, दो चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार

साइबर फ्रॉड से जुड़े एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए दो चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक कुमार शर्मा और भास्कर यादव को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने निवेश, पार्ट-टाइम जॉब ऑफर, क्यूआर कोड स्कैम और फिशिंग जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर देशभर के लोगों से करीब 641 करोड़ रुपये की ठगी की।

जांच एजेंसी के अनुसार ठगी से जुटाई गई रकम सबसे पहले म्यूल बैंक खातों में डाली जाती थी। ये खाते टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े लोगों के जरिए संचालित किए जाते थे। इसके बाद पैसे को कई फर्जी कंपनियों के जरिए घुमाकर उसकी असली पहचान छिपाई जाती थी।

जांच में यह भी सामने आया कि बाद में इस रकम को बैंक डेबिट कार्ड के जरिए विदेश स्थित फिनटेक वॉलेट में भेजा जाता था। वहां से पैसे को एटीएम और पीओएस के माध्यम से निकाला जाता था या फिर क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर अलग-अलग डिजिटल वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया जाता था, ताकि पैसों का ट्रेल छिपाया जा सके।

जांच एजेंसी के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क को पढ़े-लिखे पेशेवर लोग चला रहे थे। गिरोह से जुड़े लोगों ने एक ही पते से कई कंपनियां बना रखी थीं। इन कंपनियों के पार्टनर, मोबाइल नंबर, ई-मेल और केवाईसी दस्तावेज भी आपस में जुड़े हुए पाए गए।

जांच के दौरान आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जहां से फर्जी कंपनियों से जुड़े एटीएम कार्ड और चेक बुक भी बरामद किए गए। कार्रवाई के समय दोनों आरोपी फरार हो गए थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की कोशिश कर रहे थे।

बाद में अदालतों से राहत नहीं मिलने के बाद दोनों आरोपियों ने अदालत में सरेंडर किया, जिसके बाद उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अब तक दस लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। मामले की जांच अभी जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई