मिडिल ईस्ट तनाव के बीच जयशंकर की ईरानी विदेश मंत्री से बातचीत

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने गुरुवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और क्षेत्रीय तनाव पर चर्चा हुई।

जयशंकर ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र बिन हमद बिन हमूद अलबुसैदी से भी बातचीत की।

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक

इससे पहले भारत ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास जाकर शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और भारत सरकार की ओर से संवेदनाएं प्रकट कीं।

खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त एयरस्ट्राइक में मौत होने की खबर के बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है।

बातचीत और कूटनीति से समाधान पर जोर

भारत ने ईरान-अमेरिका संघर्ष को जल्द खत्म करने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि यहां लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक रहते और काम करते हैं।

तेल और गैस की कीमतों को लेकर बढ़ी चिंता

ईरानी सेना द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा दुनिया के बड़े गैस निर्यातकों में शामिल कतरएनर्जी ने हमलों के बाद अपनी कुछ उत्पादन साइटों पर काम रोक दिया, जिससे प्राकृतिक गैस की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

भारत अपनी लगभग 85 प्रतिशत तेल जरूरतें आयात से पूरी करता है। ऐसे में ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार मार्गों में किसी भी तरह की रुकावट का भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।

प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा भी चिंता

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की ऊर्जा सप्लाई, व्यापार मार्ग और वैश्विक वर्कफोर्स का बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से जुड़ा है। ऐसे में अगर संघर्ष बढ़ता है तो वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों और भारतीय अर्थव्यवस्था दोनों पर असर पड़ सकता है।

सरकार ने क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई