Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

आज लगेगा पूर्ण चंद्रग्रहण, रायपुर में केवल आंशिक चरण ही आएगा नजर

मंगलवार को पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा, जो भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि देश के कुछ अत्यंत पश्चिमी क्षेत्रों में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर में चंद्रग्रहण का केवल आंशिक चरण ही दिखाई देगा।

भारतीय समयानुसार ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। पूर्ण चरण, जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की गहरी छाया में रहेगा, शाम 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का परिमाण 1.155 बताया गया है, जो इसे पूर्ण चंद्रग्रहण की श्रेणी में रखता है।

अधिकांश स्थानों पर चंद्रग्रहण का अंतिम चरण चंद्रोदय के समय दिखाई देगा। पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में पूर्ण चरण भी देखा जा सकेगा। यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कई हिस्सों में भी दिखाई देगा।

खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन तब लगता है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं। पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर अपनी छाया चंद्रमा पर डालती है। जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की मुख्य छाया में आ जाता है तो उसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहा जाता है, जबकि आंशिक रूप से छाया में आने पर उसे आंशिक चंद्रग्रहण कहते हैं।

ग्रहण की परिमाण से यह तय होता है कि चंद्रमा का कितना हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में गया है। यदि परिमाण 1.0 से कम हो तो आंशिक ग्रहण माना जाता है। 1.0 या उससे अधिक होने पर पूर्ण चंद्रग्रहण की स्थिति बनती है। इस बार परिमाण 1.155 है, यानी चंद्रमा का पूरा भाग पृथ्वी की छाया में जाएगा और उसका अतिरिक्त हिस्सा भी गहरी छाया में प्रवेश करेगा। ऐसे में चंद्रमा तांबे या लाल रंग का दिखाई दे सकता है, जिसे सामान्य भाषा में ब्लड मून कहा जाता है।

रायपुर में चंद्रमा का उदय शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगा। उस समय तक पूर्ण चरण समाप्ति की ओर होगा, इसलिए यहां केवल अंतिम आंशिक चरण ही दिखाई देगा। खगोलीय गणनाओं के अनुसार राजधानी में ग्रहण लगभग 41 मिनट तक नजर आएगा और शाम 6 बजकर 48 मिनट पर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

चंद्रोदय के समय चांद थोड़ा कटा या धुंधला दिखाई दे सकता है, लेकिन पूर्ण चरण न दिखने के कारण रायपुर में लाल रंग वाला ब्लड मून प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई