Teak smuggling: सीपत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त दबिश,सागौन तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार
नवापारा जेवरा जंगल में घेराबंदी कर पकड़ी गई बेशकीमती लकड़ी,

बिलासपुर जिले के नवापारा ग्राम जेवरा स्थित जंगलों में बेशकीमती सागौन की लकड़ी की तस्करी (Teak smuggling) करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सीपत पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। दरअसल, सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर जंगल से सागौन के पेड़ों को काटकर उन्हें पिकअप वाहन में भरकर जांजगीर जिले की ओर ले जा रहे हैं।
पिकअप और आरा मशीन जब्त (Teak smuggling)
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और वन विभाग के अमले ने घेराबंदी की और संदिग्ध पिकअप वाहन (CG-11 AB-0612) को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें तिरपाल के नीचे छिपाकर रखे गए 16 नग सागौन के लट्ठे बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी रामचंद कुर्रे, संतोष कुमार, जय सिंह ओगरे, लिल्लू राम पटेल और रघुवीर सिंह मरावी सभी जांजगीर-चांपा जिले के निवासी हैं।
मौके से 65,827 रुपये कीमत की सागौन की लकड़ी के साथ पेड़ काटने वाली डीजल आरा मशीन और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित कुल 2,21,827 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। संयुक्त टीम द्वारा की गई इस प्रभावी कार्रवाई के बाद सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है…





