Voter list turmoil: वार्ड 16 में वोटर लिस्ट पर बवाल, जनप्रतिनिधियों के नाम हटाने की साजिश?
फॉर्म-7 बना विवाद की वजह, वार्ड 16 में गरमाई राजनीति

बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर कुड़ूदंड में मतदाता सूची (Voter list turmoil) को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशियों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम साजिशन मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की गई है। इस पूरे मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।दरअसल, चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 और नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भरा जाता है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फॉर्म-7 भरकर कई जनप्रतिनिधियों के नाम हटाने का प्रयास किया गया।
फॉर्म-7 बना विवाद की वजह, वार्ड 16 में गरमाई राजनीति, (Voter list turmoil)
जिन नामों को हटाने की बात सामने आई है, उनमें हिमांशु कश्यप, रेहान रजा, भागीरथी यादव, राकेश चतुर्वेदी, रवि चतुर्वेदी, परमेश्वर यादव सहित अन्य लोगों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।पूर्व पार्षद प्रत्याशी रेहान रजा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा मामला सुनियोजित साजिश है। उनका कहना है कि वार्ड 16, जो कभी भाजपा का गढ़ माना जाता था, वहां कांग्रेस की जीत के बाद कुछ लोग हार पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि द्वेषपूर्ण भावना से जुड़े लोगों और विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश की जा रही है।
मामले की शिकायत जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से की है। इस संबंध में जब एसडीएम मनीष साहू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। यदि किसी का नाम दस्तावेजों की कमी के कारण कटा है तो वह फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा सकता है, बशर्ते आवश्यक प्रमाण उपलब्ध हों।वहीं कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि तय प्रक्रिया के तहत ही किसी नाम को हटाया जाता है। यदि कोई पात्र है तो उसका नाम नहीं कटेगा।अब सवाल यह है कि क्या यह तकनीकी त्रुटि है या साजिश? प्रशासन जांच की बात कह रहा है। फिलहाल वार्ड के लोग न्यायपूर्ण कार्रवाई और मताधिकार की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।





