सिंगापुर में योगी आदित्यनाथ का संबोधन: ‘दंगों वाला यूपी नहीं, अब सब चंगा है’

सिंगापुर। योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के दौरान भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए भारत की सांस्कृतिक विरासत और उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल पर विस्तार से बात की।

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम केवल विरासत पुनर्स्थापना का कार्य नहीं, बल्कि भारत की शाश्वत चेतना का जीवंत उदाहरण है। वहीं मथुरा-वृंदावन को उन्होंने कृष्ण भक्ति और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक बताया।

‘महाकुंभ में 66 करोड़ श्रद्धालु’

सीएम ने कहा कि जो लोग भारत में भेदभाव के आरोप लगाते हैं, उन्हें प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की समरसता देखनी चाहिए, जहां करोड़ों श्रद्धालु एक साथ आस्था की डुबकी लगाते हैं। उन्होंने इसे “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना का प्रतीक बताया।

इस दौरान उन्होंने संस्कृत श्लोक “वसुधैव कुटुम्बकम्” का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरी दुनिया एक परिवार है और भारत सदियों से इसी विचार को मानता आया है।

‘नया भारत अपनी ताकत दिखा रहा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” विजन को उत्तर प्रदेश जमीन पर उतार रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 9 वर्षों में यूपी की अर्थव्यवस्था तीन गुना हुई है और राज्य दंगों व कर्फ्यू की छवि से बाहर निकल चुका है।

उन्होंने कहा, “अब वो दंगों वाला यूपी नहीं है। न कर्फ्यू है, न दंगा—अब यूपी में सब चंगा है।”

‘156 करोड़ पर्यटक पहुंचे’

सीएम ने बताया कि बीते वर्ष उत्तर प्रदेश में 156 करोड़ पर्यटक आए, जिनमें अयोध्या, काशी, प्रयागराज और मथुरा-वृंदावन प्रमुख रहे। उन्होंने कहा कि विरासत और विकास का संगम ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने प्रवासी भारतीयों से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई