Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

24 फरवरी से लौटेगी गुलाबी ठंड, छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के कारण 23 फरवरी को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग के जिलों में वर्षा का मुख्य असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि निम्न दबाव क्षेत्र समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने के बाद पुनः उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुड़ सकता है। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक द्रोणिका सक्रिय होने के कारण प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में नमी पहुंच रही है।

मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है। 23 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के संकेत हैं, जबकि व्यापक वर्षा फिलहाल नहीं दिखाई दे रही है। 24 फरवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है, जो अगले दो दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने की संभावना है। इससे रात में हल्की ठंड महसूस होगी।

रायपुर में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वर्तमान में शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक बड़े बदलाव की संभावना कम बताई है, लेकिन रात के तापमान में हल्की गिरावट से मौसम सुहावना बना रहेगा।

यह बदलाव गुलाबी ठंड की वापसी और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की बारिश के रूप में महसूस होगा। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि गरज-चमक और वज्रपात वाले स्थानों पर सतर्क रहें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई