New fire station: बिलासपुर में आग की बढ़ती घटनाओं पर प्रशासन सख्त, नया फायर स्टेशन होगा शुरू

बिलासपुर में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। (New fire station) आए दिन अलग-अलग इलाकों से आग लगने की खबरें सामने आ रही हैं। इन हालातों को देखते हुए अब जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर में नया फायर स्टेशन खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक, मुंगेली नाका चौक स्थित संजय तरण पुष्कर के पास नई फायर स्टेशन के लिए जमीन चिन्हांकित कर ली गई है। होमगार्ड और राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर प्रस्तावित स्थल तय कर दिया है।

मुंगेली नाका बना नया फायर स्टेशन स्थल, जल्द शुरू होगा निर्माण, (New fire station)

एसडीएम मनीष साहू ने बताया कि स्थान का चयन हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।दरअसल, शहर में जब भी आगजनी की घटना होती है, तो दमकल की गाड़ियों को भारी ट्रैफिक से जूझते हुए मौके तक पहुंचना पड़ता है। कई बार जाम की वजह से राहत कार्य में देरी भी होती है। ऐसे में शहर के बीचो-बीच फायर स्टेशन खोलने का फैसला कितना कारगर साबित होगा, यह आने वाला समय बताएगा।गौरतलब है कि कुछ समय पहले व्यापार विहार क्षेत्र में बड़े फायर स्टेशन की चर्चाएं भी हुई थीं, लेकिन अभी तक वह योजना जमीन पर नहीं उतर सकी है। अब लोगों की नजर प्रशासन के इस नए फैसले पर टिकी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई