DGP meeting: बिलासपुर में पुलिसिंग होगी और भी सख्त, डीजीपी अरुण देव गौतम ने दिए कड़े निर्देश
थानों में पारदर्शिता के साथ होगी त्वरित कार्रवाई.....

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में (DGP meeting) आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह और सुदृढ़ बनाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी ने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में अपराधों की पुनरावृत्ति को रोकना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिसके लिए गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ-साथ संदिग्धों की नियमित चेकिंग, होटल-लॉज के औचक निरीक्षण और नाकाबंदी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।
अपराध नियंत्रण और जन-सुनवाई पर जोर, (DGP meeting)
उन्होंने विशेष रूप से सराफा दुकानों और बैंकों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर पुलिस उपस्थिति और सीसीटीवी कैमरों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा, थानों में आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशीलता बरतने और थाना प्रभारियों को स्वयं रिपोर्ट सुनकर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विवेचना की गुणवत्ता पर जोर देते हुए डीजीपी ने संदिग्ध मर्ग प्रकरणों की गंभीर जांच और आधुनिक तकनीक जैसे ICJS के तहत ई-चालान और ई-साक्ष्य प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा है। रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग को इन सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और जिलों में निरंतर मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव सुदृढ़ हो सके……





