Snakebite compensation scams: मां की गिरफ्तारी से आहत बेटे ने लगाई फांसी, सर्पदंश मुआवजा घोटाले से जुड़ा मामला

फर्जी दस्तावेज से 4 लाख की सहायता राशि लेने का आरोप

तखतपुर क्षेत्र में सर्पदंश के फर्जी मुआवजा प्रकरण में आरोपी महिला की गिरफ्तारी के बाद (Snakebite compensation scams) उसके बेटे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम चना डोंगरी निवासी उर्वशी श्रीवास पर अपने पति पुरुषोत्तम श्रीवास की सर्पदंश से मृत्यु दर्शाकर शासन से चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता लेने का आरोप है। जांच में खुलासा हुआ कि जिस मर्ग क्रमांक 23/2022 का हवाला दिया गया था, वह किसी अन्य व्यक्ति का था और सरकारी रिकॉर्ड में पुरुषोत्तम श्रीवास की मृत्यु सर्पदंश से दर्ज ही नहीं थी।

गिरफ्तारी के बाद बेटे ने की आत्महत्या, (Snakebite compensation scams)

तत्कालीन तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला ने भी आदेश पत्र पर हस्ताक्षर को फर्जी बताया। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने उर्वशी श्रीवास के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार महिला को थाने लाने के बाद उसका बेटा घर लौटा और फांसी लगा ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, हालांकि बेटे की आत्महत्या की जानकारी से इंकार किया है। मामले में पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई