NDPS Act: ओड़िसा से बिलासपुर गांजा बेचने आया युवक गिरफ्तार, 10 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद

रेलवे इंग्लिश स्कूल के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत (NDPS Act) तारबाहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें झारसुगुड़ा (ओड़िसा) से गांजा लेकर आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित इंग्लिश स्कूल के पास एक संदिग्ध युवक ट्राली बैग लिए खड़ा है और उसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ होने की संभावना है।

आरोपी के पास मिला एप्पल का मोबाइल

खबर मिलते ही सक्रिय हुई टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और हुलिए के आधार पर हिमांशु यादव (20 वर्ष) को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर युवक के बैग से 10 किलो 594 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी तस्करी वह ओड़िसा से बिलासपुर में खपाने के उद्देश्य से कर रहा था। आरोपी के पास से नशे की खेप के अलावा एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह झारसुगुड़ा की रेलवे कॉलोनी का निवासी है और गांजा बिक्री के लिए यहां पहुंचा था। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई