सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र के निशान, असामाजिक तत्वों ने फर्नीचर जलाया और तोड़फोड़ की, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के केलाबाड़ी स्थित प्राथमिक और मिडिल स्कूल परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियां करने और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। स्कूल परिसर में टेबल-कुर्सियों को जलाने के साथ-साथ पंखे, लाइट और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे छात्रों और शिक्षकों में भय का माहौल बन गया है।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, कुछ दिन पहले क्लासरूम के बाहर चुनरी, माला, नींबू, सिंदूर और गोबर-मिट्टी से तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाए गए थे। इसके बाद असामाजिक तत्वों ने क्लासरूम के अंदर घुसकर फर्नीचर, बिजली के बोर्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचाया। बोरवेल के केबल तक जला दिए गए।

शिक्षकों ने बताया कि आरोपियों ने स्कूल की बाउंड्री दीवार तोड़ दी है, जिससे वे स्कूल बंद होने के बाद भी आसानी से अंदर प्रवेश कर जाते हैं। कई बार क्लासरूम के ताले तोड़कर फर्नीचर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया है। लगातार हो रही घटनाओं के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और छोटे बच्चे स्कूल आने से डर रहे हैं।

इससे पहले भी जिले के एक सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र के नाम पर प्रिंसिपल कार्यालय के सामने एक पक्षी की बलि देने का मामला सामने आया था, जिससे स्कूल स्टाफ और छात्र दहशत में आ गए थे।

शिक्षकों की शिकायत के आधार पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई