38 देशों के साथ FTA, PM मोदी बोले- निवेशकों का बढ़ा भरोसा, UPA में था आर्थिक कुप्रबंधन

38 देशों के साथ FTA को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और बढ़ते वैश्विक भरोसे का संकेत है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अब तक भारत 38 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते कर चुका है, जिससे भारतीय उद्योगों और छोटे व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए अवसर मिले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के निवेशक अब भारत पर पहले से अधिक विश्वास कर रहे हैं। उन्होंने इसका श्रेय राजनीतिक स्थिरता और भरोसेमंद नीतियों को दिया। उनके मुताबिक निवेशकों को यह भरोसा है कि भारत की नीतियां अचानक नहीं बदलेंगी और आर्थिक सुधारों की दिशा स्पष्ट है।

बजट को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यह कोई मजबूरी में उठाया गया कदम नहीं है, बल्कि विकसित भारत की सोच का हिस्सा है। सरकार ने 2026-27 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये बुनियादी ढांचे पर खर्च करने का लक्ष्य रखा है, जो 2013 की तुलना में पांच गुना अधिक है।

38 देशों के साथ FTA के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भारत का मजबूत विनिर्माण क्षेत्र, सर्विस सेक्टर और MSME इकाइयां देश को वैश्विक स्तर पर बेहतर स्थिति में रखती हैं। इन समझौतों का उद्देश्य कपड़ा, चमड़ा, केमिकल, हस्तशिल्प और रत्न जैसे क्षेत्रों के छोटे व्यापारियों के लिए विदेशी बाजार खोलना है।

यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उस समय आर्थिक कुप्रबंधन था और कई समझौते बातचीत के बाद भी अधूरे रह जाते थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार आर्थिक सुधारों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया की भी चर्चा की और कहा कि UPI की वजह से भारत डिजिटल लेनदेन में दुनिया का लीडर बन गया है। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर के क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत अर्थव्यवस्था, स्थिर नीतियां और 38 देशों के साथ FTA जैसे फैसले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button