मुंबई-नासिक हाईवे पर बीजेपी सांसद लुंबाराम चौधरी की रेंज रोवर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

मुंबई-नासिक हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब राजस्थान से बीजेपी सांसद लुंबाराम चौधरी की लग्जरी रेंज रोवर कार में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि ड्राइवर की सूझबूझ से सांसद समेत सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, करोड़ों रुपये की यह कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार, लुंबाराम चौधरी त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए वाशिम से नासिक जा रहे थे। वे रेंज रोवर (MH 01 DK 9975) से यात्रा कर रहे थे। कार शाहापुर निवासी अनिल बाबन जाधव (40) चला रहे थे।

बताया जा रहा है कि गोंदे फाटा क्षेत्र से गुजरते समय ड्राइवर को अचानक जलने की गंध महसूस हुई। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। कुछ ही पलों में कार में आग लग गई, लेकिन ड्राइवर की समझदारी से सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए।

IMG 9051

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही वाडीवरे पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय अग्निशमन दल को बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

लुंबाराम चौधरी राजस्थान की जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से सांसद हैं और रक्षा संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई