दिल्ली विधानसभा का पंजाब के अफसरों को नोटिस, सौरभ भारद्वाज का बीजेपी पर हमला

दिल्ली विधानसभा ने आतिशी वीडियो मामले में पंजाब के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर 20 फरवरी तक जवाब मांगा है। इस कदम को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा को अब प्रिविलेज कमेटी की याद आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब विधानसभा की शक्तियों को सीमित बताया जाता था और दिल्ली पुलिस को समिति के सामने पेश नहीं होने दिया जाता था।

उन्होंने कहा कि आप विधायक अपने क्षेत्रों में नशा, हत्या और अन्य अपराधों को लेकर सवाल उठाते थे, लेकिन जवाब नहीं मिलता था। यह कहा जाता था कि विधानसभा को दिल्ली पुलिस से सवाल पूछने का अधिकार नहीं है। अब वही भाजपा पंजाब के डीजीपी को दिल्ली बुलाने की बात कर रही है।

संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने संस्थाओं को कमजोर किया है और अब उन्हीं संस्थाओं के जरिए पंजाब के अधिकारियों को तलब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले केंद्र और एलजी को अपने कामकाज की समीक्षा करनी चाहिए।

20 फरवरी तक मांगा गया जवाब

दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने पंजाब के अतिरिक्त सचिव (गृह), डीजीपी गौरव यादव और जालंधर के पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर 20 फरवरी तक जवाब मांगा है। इससे पहले 12 फरवरी तक स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर अब अंतिम अवसर दिया गया है।

पत्र में साफ कहा गया है कि तय समय में जवाब नहीं आने पर विशेषाधिकार हनन और अवमानना की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

यह मामला नेता प्रतिपक्ष आतिशी से जुड़ा है। उन पर विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सिख गुरुओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था, जिसके बाद शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई