CMA फाइनल में दुर्ग के गौरव शर्मा ने लहराया परचम, प्रदेश में प्रथम और देश में 32वां स्थान

रायपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CMA फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। घोषित नतीजों में दुर्ग निवासी गौरव शर्मा ने 519 अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 32वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता शिव चरण शर्मा, माता छाया शर्मा और बहन मंजरी शर्मा ने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने बताया कि इस पेशेवर कोर्स को चुनने की प्रेरणा उन्हें अपने मामा अजय कुमार शर्मा से मिली, जो छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में उप महाप्रबंधक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं और स्वयं भी कॉस्ट अकाउंटेंट हैं।

IMG 8968

गौरव शर्मा ने बताया कि उन्होंने निरंतर और अनुशासित अध्ययन पर ध्यान दिया। सभी विषयों का नियमित रिवीजन किया और आठों विषयों के लगातार मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी को मजबूत किया।

फिलहाल गौरव चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और प्रदेश में खुशी का माहौल है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई