Annual festival: ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूम,रंगारंग प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने मोहा सबका मन

एसएसपी रजनेश सिंह ने छात्रों को दिया जीत का मंत्र

​बिलासपुर स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के परिसर में वार्षिक उत्सव (Annual festival) का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर सीनियर छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें लोक नृत्य, नाटक और संगीत के जरिए भारतीय संस्कृति और समसामयिक विषयों का सुंदर चित्रण किया गया।

सफलता के लिए अनुशासन जरूरी, (Annual festival)

इस अवसर पर एसएसपी रजनेश सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेलों और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को शैक्षणिक और खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और बड़ी संख्या में मौजूद अभिभावकों ने बच्चों के उत्साह की सराहना की, जिससे पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई