The fury of speed: बिलासपुर में रईसजादे नाबालिग ने बरपाया कहर, कार की टक्कर से स्कूटी और बाइक सवार चार घायल

दो घायलों की हालत नाजुक

न्यायधानी के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के पास (The fury of speed) बीती रात करीब 12:15 बजे एक रईसजादे नाबालिग कार चालक ने अपनी तेज रफ्तार वाहन से सड़क पर भारी तबाही मचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सामने से आ रही एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इन वाहनों पर सवार कुल चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।

तिफरा डीपीएस के पास आधी रात को हुआ भीषण हादसा, (The fury of speed)

इस भीषण टक्कर में दो लोगों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े, जबकि दो अन्य लोग टक्कर के बाद से ही अचेत अवस्था में हैं जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जिसमें प्राथमिक तौर पर कार चालक का नाबालिग होना सामने आया है, जो आधी रात को सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहा था…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई