Approval: बिलासपुर एयरपोर्ट को मिली ऑल वेदर उड़ान की मंजूरी, व्यापार से स्वास्थ्य तक खुले नए रास्ते एयरपोर्ट को ऐतिहासिक मंजूरी

एयरपोर्ट को मिली उड़ान की मंजूरी

बिलासपुर एयरपोर्ट को अब ऑल वेदर ऑपरेशन की DGCA से आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। (Approval) यह बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि ऑल वेदर ऑपरेशन से अब हर मौसम में विमान उड़ान भर सकेंगे। इससे व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और बिलासपुर देश के हवाई नक्शे पर और मजबूत पहचान बनाएगा

vlcsnap 2026 02 07 11h38m59s168

 

बिलासपुर ने भरी विकास की उड़ान,ऑल वेदर ऑपरेशन को मंजूरी

इस बड़ी सफलता के बाद हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से चल रहे जनसंघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली इस मंजूरी को सभी ने जनआंदोलन की जीत बताया। समिति के सदस्य सुदीप श्रीवास्तव ने कहा कि यह बिलासपुर की जनता की जीत है। वहीं मनोज श्रीवास ने इसे शहर के विकास को नई उड़ान देने वाला फैसला बताया। अब हर मौसम में उड़ानों के साथ बिलासपुर विकास की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ने को तैयार है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई