Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

मृत महिला के नाम पर आदेश जारी कर जमीन हड़पने का आरोप, पंचायत सचिव और राजस्व अमले पर मिलीभगत का मामला

भोपाल की हुजूर तहसील में एक कारोबारी की जमीन हड़पने के लिए मृत महिला के नाम पर सरकारी आदेश जारी कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पंचायत सचिव ने पटवारी और तहसील के अधिकारियों से सांठगांठ कर फर्जी सीमांकन कराते हुए कारोबारी को अवैध कब्जेदार बताया।

लालघाटी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सर्राफा कारोबारी संजय अग्रवाल ने इस मामले में कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत खेजड़ा देव में स्थित उनका फार्म हाउस 0.0464 हेक्टेयर क्षेत्र में है, लेकिन फर्जी सीमांकन के जरिए 0.0607 हेक्टेयर पर कब्जा बताया गया।

शिकायत के अनुसार, पंचायत सचिव करन सिंह ने पटवारी तरुण श्रीवास्तव, अपर तहसीलदार आलोक पारे और नायब तहसीलदार की मदद से यह कार्रवाई कराई। पहले करन सिंह की मृत पत्नी के नाम पर आदेश जारी किया गया, हालांकि उस समय उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। बाद में संशोधित आदेश जारी कर सीमांकन की प्रक्रिया पूरी की गई।

संजय अग्रवाल का कहना है कि सीमांकन की कोई सूचना उन्हें नहीं दी गई और बिना उनकी जानकारी के कार्रवाई की गई। जब उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई तो कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने पूरे मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की मांग की है।

वहीं पंचायत सचिव करन सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी जमीन का सीमांकन कराया था, जिसमें उनका कब्जा निकला। उन्होंने दावा किया कि संजय अग्रवाल की वहां कोई जमीन ही नहीं है और आरोप पूरी तरह झूठे हैं।

मामले को लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि हुजूर तहसील के ग्राम खेजड़ा देव में हुए सीमांकन को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के निर्देश अपर जिलाधिकारी उत्तर को दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई