रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस: 5 आरोपी कोर्ट में पेश, 4 दिन की पुलिस रिमांड

दिल्ली। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुणे पुलिस ने इस केस में अमन आनंद, आदित्य ज्ञानेश्वर, सिद्धार्थ दीपक, समर्थ और स्वप्निल को पकड़ा, जिन्हें देर रात क्रिमिनल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सभी आरोपियों को 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपियों के वकील अजय दुबे ने कोर्ट में दावा किया कि इस घटना से उनका सीधा संबंध नहीं है और गोली किसी अन्य ने चलाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तार आरोपी आपस में जुड़े नहीं हैं, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मुंबई के जुहू इलाके में एक नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर शनिवार रात करीब 12.45 बजे हुई। हमलावरों ने कम से कम पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली इमारत के अंदर स्थित जिम के शीशे के पास लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और रोहित शेट्टी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस अब फायरिंग के पीछे के मास्टरमाइंड और नेटवर्क की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button