Bilaspur Closed: काले कानून के विरोध में भारत बंद, बिलासपुर में स्वर्ण समाज ने कराया बाजार बंद

व्यापारियों ने दिया आंदोलन को समर्थन

उच्च वर्गों के लिए लाए गए कथित ‘काले कानून’ के विरोध में (Bilaspur Closed) आज बुलाए गए देशव्यापी ‘भारत बंद’ का असर बिलासपुर में भी देखने को मिला। स्वर्ण समाज के आह्वान पर शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में कामकाज ठप रहा।
सुबह से ही समाज के पदाधिकारी और सदस्य नेहरू चौक पर एकत्र हुए और कानून के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बाजार बंद कराने निकले। खास बात यह रही कि व्यापारियों ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

नेहरू चौक से तेलीपारा तक बंद का असर, (Bilaspur Closed) 

विरोध की यह लहर नेहरू चौक से शुरू हुई। प्रदर्शनकारियों का हुजूम गोल बाजार, गुरुनानक चौक, बुधवारी बाजार होते हुए पुराना बस स्टैंड और तेलीपारा तक पहुंचा। हाथों में तख्तियां और जुबां पर नारेबाजी के साथ स्वर्ण समाज के लोगों ने दुकानदारों से शांतिपूर्वक अपनी दुकानें बंद करने की अपील की।प्रदर्शनकारियों की अपील का असर भी दिखा। व्यापारियों ने किसी दबाव में नहीं, बल्कि स्वेच्छा से सहयोग करते हुए अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। शहर के व्यस्ततम इलाकों में भी सन्नाटा पसर गया।

स्वर्ण समाज के प्रतिनिधि महेश दुबे ने साफ कहा कि इस कानून से समाज में गहरा असंतोष है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि व्यापारियों का मिला भरपूर समर्थन यह साबित करता है कि आम जनता भी इस कानून के खिलाफ है।
राहत की बात यह रही कि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और बंद का शहर के व्यापारिक क्षेत्रों में व्यापक असर देखने को मिला।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button