8 lakh stolen from a car: बिलासपुर में बड़ी वारदात,व्यापार विहार में व्यापारी की कार से 8 लाख रुपए पार….मौक़े पर खुद पहुंचे बिलासपुर एसएसपी

CCTV में कैद हुई उठाईगिरी की लाइव घटना,

न्यायधानी बिलासपुर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र व्यापार विहार में (8 lakh stolen from a car) दिनदहाड़े उठाईगिरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ ‘हरे कृष्णा ट्रेडर्स’ के संचालक के साथ 8 लाख रुपए की बड़ी ठगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यापारी अपनी कार में रकम से भरा बैग रखकर छोटी पार्किंग के पास पहुंचे थे, इसी दौरान शातिर अज्ञात युवक ने मौका ताड़कर कार में रखे पैसों से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और पलक झपकते ही वहां से फरार हो गया।

बैग लेकर रफूचक्कर हुआ अज्ञात युवक…. (8 lakh stolen from a car)

इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक बड़ी सफाई से बैग पार करते हुए साफ नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिँह और तारबाहर थाना पुलिस मोके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर संदेही की तलाश तेज कर दी गई है। शहर के हृदय स्थल में हुई इस चोरी ने व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की शिनाख्त और गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर रही है……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई