Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

76th Republic Day: राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया, 21 तोपों ने सलामी दी, परेड की शुरुआत

दिल्ली। आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया और 21 तोपों की सलामी दी। इसके बाद गणतंत्र दिवस की परेड की शुरुआत हुई।

परेड के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पर पहुंची। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर पहुंचकर वहां मौजूद मेहमानों से मुलाकात की।

ऑल-टेरेन व्हीकल ‘चेतक’ और अन्य खास वाहन

परेड में ऑल-टेरेन व्हीकल ‘चेतक’ और स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल ‘कपिध्वज’ को भी देखा गया। ये वाहन विशेष रूप से उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों और कठिन इलाकों में युद्धाभ्यास के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इसके अलावा, लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल ‘बजरंग’ और व्हीकल माउंटेड इन्फैंट्री मोर्टार सिस्टम ‘ऐरावत’ भी शामिल थे। आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत विकसित ‘नंदीघोष’ और ‘त्रिपुरांतक’ जैसी क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल्स ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

61 कैवेलरी की टुकड़ी – दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार सेना रेजिमेंट

गणतंत्र दिवस परेड में पहली सेना की टुकड़ी 61 कैवेलरी की थी, जो दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार सेना रेजिमेंट है।

पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, कि

आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई