प्रयागराज महाकुंभ पहुंचने के लिए 7 टोल प्लाजा फ्री, जानिए कहां कहां…

UP: महाकुंभ 2025 बहुत का आयोजन बहुत अच्छा हो रहा है। और तेज गति से यह आगे बढ़ रहा है। हर दिन इस भव्य धार्मिक मेले की रौनक बढ़ती जा रही है। लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से प्रयागराज पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस बार महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। योगी सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मिलकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिसके तहत महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाने वाले निजी वाहनों को टोल टैक्स से मुक्ति मिलेगी।

7 प्रमुख टोल प्लाजा होंगे टोल फ्री
महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने प्रयागराज को जोड़ने वाले 7 प्रमुख टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया है। यह छूट 40 दिनों तक जारी रहेगी, जिससे श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के आसानी से संगम नगरी पहुंच सकेंगे।

आपको बता दें कि प्रयागराज को जोड़ने वाले टोल प्लाजा चित्रकूट हाईवे: उमापुर टोल प्लाजा,अयोध्या हाईवे: मऊआइमा टोल,लखनऊ हाईवे: अंधिया टोल,मिर्जापुर रोड: मुंगारी टोल,वाराणसी रोड: हंडिया टोल,कानपुर रोड: कोखराज टोल, रीवा हाईवे: गन्ने  टोल टैक्स से मुक्ति किया गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button