Breaking News:अभनपुर में 7 जुआरी गिरफ्तार, 11 लाख की संपत्ति जब्त

Breaking News:रायपुर। पुलिस ने अभनपुर में जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि ग्राम खोरपा स्थित नाले के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के बाद अभनपुर पुलिस और साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा और सभी जुआरियों को पकड़ लिया।

क्या-क्या जब्त किया गया?

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से ₹1,02,900 नगद, 7 मोबाइल फोन, 7 मोटरसाइकिल और 1 क्रेटा कार जब्त की। जब्त सामानों की कुल कीमत लगभग 11 लाख रुपये बताई जा रही है।

किन धाराओं में मामला दर्ज हुआ?

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 84/25 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट और धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

1. विवेक पटेल (34 वर्ष), ग्राम साऊनी, थाना पाटन, जिला दुर्ग

2. गोविंदापुरी गोस्वामी (28 वर्ष), ग्राम सांकरा, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग

3. सत्यम कुमार सेन (29 वर्ष), ग्राम साऊनी, थाना पाटन, जिला दुर्ग

4. अशोक कुमार जांगड़े (34 वर्ष), ग्राम साऊनी, थाना पाटन, जिला दुर्ग

5. रमेश कुमार चंद्राकर (39 वर्ष), ग्राम कुथरेल, थाना अंडा, जिला दुर्ग

6. महेश सिन्हा (44 वर्ष), ग्राम जामगांव, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग

7. राहुल ध्रुव (18 वर्ष), ग्राम भटगांव, थाना अभनपुर, जिला रायपुर

छापेमारी में शामिल पुलिस टीम

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अभनपुर अभिषेक चतुर्वेदी और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय के नेतृत्व में कई पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम में राजेंद्र सिंह कंवर, मुकेश सोरी, शंकर लाल ध्रुव, आशीष त्रिवेदी, संतोष वर्मा, वीरेंद्र भार्गव, जसवंत सोनी, धनेश्वर कुर्रे, राकेश सोनी, तुकेश निषाद, अभिषेक सिंह, शिवम द्विवेदी, प्रवीण मौर्य और सुभान खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील

पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर कहीं भी अवैध गतिविधियां चल रही हों, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। जुए और अन्य गैरकानूनी कार्यों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई