क्रिप्टो करंसी में डबल पैसे का झांसा देकर 6 लाख की ठगी, पुलिस ने पति-पत्नी पर दर्ज किया केस

बिलासपुर।क्रिप्टो करंसी में निवेश कर छह महीने में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर कोरबा के एक पति-पत्नी ने बिलासपुर के एक अधेड़ व्यक्ति से 6 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर सकरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उसलापुर में व्हाइट हाउस के पीछे रहने वाले प्रमोद जायसवाल (52) अपने एक दोस्त के साथ जनवरी 2024 में कोरबा जिले के उरगा गया था। वहां उसकी मुलाकात नरोत्तम नामक युवक और उसकी पत्नी पूजा से हुई। दोनों ने खुद को एक क्रिप्टो करंसी कंपनी से जुड़ा बताया — नरोत्तम ने खुद को सीईओ और पूजा को मार्केटिंग मैनेजर बताया।

नरोत्तम ने प्रमोद को भरोसे में लेकर कहा कि अगर वह कंपनी में 10 लाख रुपये लगाएगा तो एक साल में पैसे दोगुने हो जाएंगे। इसके बाद जब नरोत्तम बिलासपुर आया, तो उसने प्रमोद को फिर से समझाया और 6 लाख रुपये लगाने पर छह महीने में रकम डबल होने का वादा किया। प्रमोद उसकी बातों में आकर अगस्त 2024 में दो किस्तों में कुल 6 लाख रुपये दे दिए।

कुछ समय बाद जब प्रमोद ने अपने पैसे वापस मांगे, तो नरोत्तम ने उसे खाते में पैसे भेजने का झांसा दिया। लेकिन बाद में नुकसान होने की बात कहकर पैसे लौटाने से इंकार कर दिया।

इसके बाद प्रमोद ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई