रायपुर में 6 जुआरी गिरफ्तार, सड़क किनारे खेल रहे थे ताश

रायपुर। रायपुर पुलिस ने गंज थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ये सभी होटल महिंद्रा के पास स्थित गली में सार्वजनिक सड़क पर ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेल रहे थे। पुलिस को 8 अगस्त को इस अवैध गतिविधि की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड मारी और आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के साथ उनके पास से ताश की गड्डियां और लगभग ₹31,270 नगद बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी सड़क किनारे खुलेआम ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे और हार-जीत पर पैसे का दांव लगा रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हुई।
अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह सामाजिक माहौल को भी बिगाड़ता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शहर में ऐसे अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
योगेश अग्रवाल (48 वर्ष), निवासी रायपुर
योगेश साहू (45 वर्ष), निवासी रायपुर
परमानंद चमेडिया (64 वर्ष), निवासी हैदराबाद, तेलंगाना
सतीश अग्रवाल (55 वर्ष), निवासी रायपुर
गोपाल महेश्वरी (41 वर्ष), निवासी रायपुर
सुनील अग्रवाल (53 वर्ष), निवासी गोल चौक, रायपुर





