फिलीपींस में 6.9 तीव्रता का भूकंप, 60 की मौत, सेबू सिटी में मची तबाही

फिलीपींस में सोमवार को 6.9 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिससे सेबू सिटी समेत कई इलाकों में भारी तबाही मच गई। इमारतों के ढहने से अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।

भूकंप के झटकों से एक ऐतिहासिक पत्थर का गिरजाघर पूरी तरह तबाह हो गया और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दानबांतायन कस्बे में बिजली कटौती की गई है। सेबू सिटी की आबादी लगभग 10 लाख है, जहां लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

फिलिपींस भूकंप विज्ञान एजेंसी (फिलवोल्क्स) ने आफ्टरशॉक और समुद्री जलस्तर में बदलाव की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और असामान्य लहरों से बचाव के लिए निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि फिलीपींस प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है, जहां भूकंप और तूफान अक्सर आते रहते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button