महासमुंद जन चौपाल में 52 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक जन चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। जन चौपाल में कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना जरूरी है।

कार्यक्रम में कई मामलों पर तुरंत निर्देश दिए गए, जिनमें बम्हनी स्कूल के एक शिक्षक पर शराब पीकर स्कूल आने की शिकायत, लंबित बोनस राशि दिलाने, नर्सिंग की फीस माफी, जाति प्रमाण पत्र, शासकीय भूमि अतिक्रमण, केसीसी लोन, शासकीय राशि के दुरुपयोग और अवैध शराब बिक्री से जुड़े मामले शामिल थे।

इस मौके पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button