भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ, लेकिन इन 3 शर्तों पर मिलेगी छूट

अमेरिका ने भारत पर आयात शुल्क दोगुना कर दिया है। 27 अगस्त 2025 को अमेरिकी समयानुसार रात 12 बजे से भारत से अमेरिका जाने वाले प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 25% से बढ़कर 50% हो जाएगा। हालांकि, कुछ शर्तें पूरी करने वाले भारतीय उत्पाद इस अतिरिक्त शुल्क से बच जाएंगे। पहली शर्त यह है कि अगर माल 27 अगस्त को सुबह 12:01 बजे (EDT) से पहले भारत से जहाज पर लोड होकर अमेरिका के लिए रवाना हो चुका है तो उस पर अतिरिक्त ड्यूटी नहीं लगेगी।

दूसरी शर्त यह है कि भेजा गया माल 17 सितंबर 2025 को सुबह 12:01 बजे (EDT) से पहले अमेरिका में खपत या मार्केट में पहुंच जाना चाहिए। तीसरी शर्त के तहत भारत को अमेरिकी कस्टम (CBP) के सामने यह प्रमाणित करना होगा कि माल इन-ट्रांजिट छूट के तहत आता है। इसके लिए HTSUS heading 9903.01.85 कोड का उपयोग करके डिक्लेयर करना होगा। दरअसल, 7 अगस्त को डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 25% से बढ़ाकर 50% करने की घोषणा की थी।

ट्रंप प्रशासन का मानना है कि भारत रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से मदद पहुंचा रहा है। ट्रंप ने कहा कि इससे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनेगा। हालांकि, भारत ने अपने रुख का बचाव किया और साफ किया कि रूस के साथ व्यापार जारी रहेगा क्योंकि भारतीय किसानों और छोटे उद्योगों के हित सर्वोपरि हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button